फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lack of toilets for women in Bharwari and Muratganj marketsLack of toilets for women in Bharwari and Muratganj markets

Kaushambi News: भरवारी व मूरतगंज बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय का अभाव

Tue, 03 Mar 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 03 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lack of toilets for women in Bharwari and Muratganj marketsLack of toilets for women in Bharwari and Muratganj markets
सुनैना केसरवानी
क्षेत्र के भरवारी कस्बे और मूरतगंज बाजार में महिलाओं के लिए अलग सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होना गंभीर समस्या बन गई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं, छात्राओं और छोटे बच्चों के साथ बाजार पहुंचने वाली महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पुरुष शौचालय तो हैं, लेकिन महिलाओं के लिए अलग से उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। जहां संयुक्त शौचालय बने भी हैं, वहां महिलाएं असहज महसूस करती हैं और उनका उपयोग करने से कतराती हैं।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाओं का आना-जाना होता है, ऐसे में पिंक टॉयलेट की तत्काल आवश्यकता है। नगर प्रशासन से इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की मांग है। - प्रीति नीरज कौशल, जिला अध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में पिंक टॉयलेट न होने से महिलाओं को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। यदि किसी उपयुक्त स्थान पर पिंक टॉयलेट की व्यवस्था कर दी जाए तो समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। - मिली केसरवानी, उपाध्यक्ष, महिला सशक्तिकरण
मुख्य बाजारों में शौचालय न होना नगर प्रशासन की बड़ी चूक है। वहीं, महिला सशक्तिकरण सचिव अर्चना केसरवानी ने कहा कि शौचालय की सुविधा न होने के कारण महिलाओं को जल्दबाजी में खरीदारी कर घर लौटना पड़ता है। -सुनैना केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष, नारी सशक्तिकरण


परसरा चौराहे पर पिंक टॉयलेट और थर्ड जेंडर के लिए शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है। भरवारी और मूरतगंज बाजार में भी पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -रामसिंह, अधिशासी अधिकारी

सुनैना केसरवानी

सुनैना केसरवानी

सुनैना केसरवानी

सुनैना केसरवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed