फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lack of public toilets in Pashchimsharira market; women and traders face increased difficulties.

Kaushambi News: पश्चिमशरीरा बाजार में सार्वजनिक शौचालय का अभाव, महिलाओं और व्यापारियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 19 Jun 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lack of public toilets in Pashchimsharira market; women and traders face increased difficulties.
वीरेंद्र सोनी
सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को लगने वाले बाजार में पहुंचने वाली महिलाओं, बच्चों और व्यापारियों को सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में मौजूद एक यूरिनल भी साफ-सफाई के अभाव में बदहाल है।
विज्ञापन


बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और व्यापारी पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। सब्जी विक्रेता कल्लू अहमद, भोला लोधी राजपूत का कहना है कि वे सुबह करीब 10 बजे से देर शाम तक बाजार में रहते हैं। शौचालय की सुविधा न होने से उन्हें आवश्यकता पड़ने पर काफी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बाजार में सार्वजनिक शौचालय की मांग के लिए कई बार नगर पंचायत में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है, जिन्हें मजबूरी में काफी दूर जाना पड़ता है।- वीरेंद्र सोनी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में मौजूद यूरिनल की नियमित सफाई नहीं होती है। इसके कारण वहां गंदगी फैली रहती है और आसपास दुर्गंध के कारण लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की है। - नितिन सोनी, व्यापारी
सार्वजनिक शौचालय चौराहे से काफी दूर है। बाजार क्षेत्र के आसपास शौचालय की व्यवस्था होने से महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। व्यापारियों की मांग है कि बाजार के पास एक शौचालय का निर्माण हो।- मुन्ना पाल, व्यापारी


मुख्य बाजार से थोड़ी ही दूरी पर स्थित बैंक के पास एक सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। इसके अलावा व्यापारियों व लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजार में बने यूरिनल के पास एक सार्वजनिक शौचालय जल्द ही बनाया जाएगा। मौजूदा यूरिनल में यदि साफ-सफाई नहीं है तो उसकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।- अंशुमान सिंह, ईओ, पश्चिमशरीरा

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

वीरेंद्र सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed