फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer's house reduced to ashes in fire caused by short circuit

Kaushambi News: शार्ट-सर्किट से लगी आग में मजदूर की गृहस्थी राख

Sun, 07 Apr 2024 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Apr 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Laborer's house reduced to ashes in fire caused by short circuit
सलेमपुर गांव में बच्चा लाल के घर में आग लगने के बाद जुटी भीड़।      संवाद
शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में मजदूर की गृहस्थी राख
विज्ञापन

--मंझनपुर तहसील के सलेमपुर गांव में रविवार सुबह हुई घटना

फोटो -07

संवाद न्यूज एजेंसी

बारा। सदर तहसील के सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से एक मजदूर के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।


सलेमपुर गांव का बच्चा लाल मजदूर है। रविवार को वह खेत में मजदूरी करने गया था। घर पर पत्नी ननकी देवी थी, इसी बीच करीब साढ़े दस बजे शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी फूलचंद्र व शैलेश के घर तक जा पहुंची। आग की लपटें व धुएं का गुबार देख ननकी ने शोर मचाया तो मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र फोन कर बिजली की आपूर्ति बंद कराने के बाद जनरेटर चालू कर सबमर्सिबल की मदद से आग बुझाई। घटना में बच्चा लाल के घर में रखी दस हजार की नकदी, सिलाई मशीन, पंखा, मोबाइल, कपड़े, अनाज व अन्य घरेलू सामान समेत लाखों रुपये कीमती गृहस्थी जल कर राख हो गई। हालांकि आग बुझ जाने की वजह से फूलचंद्र और शैलेश को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस और लेखपाल ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed