{"_id":"690ba9e0c913ae5fac02d1d4","slug":"laborer-dies-of-fever-at-home-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132104-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुखार से मजदूर की घर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुखार से मजदूर की घर में मौत
Thu, 06 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
मृतक शिव प्रकाश की फाइल फोटो।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के जुबरा गांव में बुधवार को बुखार से एक मजदूर की मौत हो गई। जुबरा गांव के 30 वर्षीय शिव प्रकाश पुत्र गया प्रसाद मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि हफ्ते भर पहले से युवक को बुखार आ रहा था। उसका काफी इलाज कराया गया। आराम न मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को सूचना बिना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद सिराथू सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जुबरा गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर गांव की साफ-सफाई सहित बुखार से पीड़ित अन्य लोगों की जांच की जाएगी।