{"_id":"5de8046d8ebc3e54b90a0138","slug":"killer-is-in-the-boundary-of-the-house-kaushambi-news-ald2620423145","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की चहारदीवारी में है हत्यारा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की चहारदीवारी में है हत्यारा!
विज्ञापन
घर की चहारदीवारी में है हत्यारा!
मिश्रपुर डहिया गांव में युवक की हत्या का मामला
पुलिस ने मृतक की पत्नी, बच्चों और पिता से की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। डॉयट प्रवक्ता के बेटे सत्येंद्र की हत्या का राज उसके घर के अंदर ही दफन है। पुलिस ने मंगलवार को पिता, पत्नी और बच्चों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर डहिया गांव निवासी सत्येंद्र मिश्र की रविवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सत्येंद्र के पिता भुवनेश्वर दत्त मिश्र डॉयट में प्रवक्ता हैं। भुवनेश्वर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सत्येंद्र नलकूप पर था। वह खाना खाने के लिए घर पहुंचा। पत्नी सविता ने दरवाजा खोला तो वह उसके ऊपर गिर पड़ा। सत्येंद्र के सिर में गहरी चोट थी। बताया गया कि गोली मारकर हत्या की गई है, लेकिन फायर की आवाज किसी ने नहीं सुनी। मंगलवार को पुलिस ने सबसे पहले सत्येंद्र की पत्नी सविता से बात की। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसान पत्नी ने बयान में कहा कि उसे यह कहने के लिए कहा गया था कि सत्येंद्र घर पहुंचा तो वह उसके ऊपर गिर गया। जबकि पुलिस को घर के अंदर काफी जगह खून मिला। खून के निशान पानी से धोए गए थे। पत्नी ने यह भी बताया कि सत्येंद्र शराब के नशे में था और उसने उसके साथ झगड़ा भी किया। हालांकि हत्या किसने की? पत्नी कुछ नहीं बता सकी। सत्येंद्र की बेटी व बेटे को भी पुलिस ने स्कूल से बुलाकर पूछताछ की। उनके बयान में भी सत्येंद्र की घर के अंदर ही मौजूदगी की बात सामने आई है। पिता से भी पुलिस पूछताछ की है। इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि काफी हद तक घटना के खुलासे में सफलता मिल चुकी है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।