फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kidnapping accused who planned to shoot himself arrested

Kaushambi News: खुद को गोली मरवाने की साजिश रचने वाला अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping accused who planned to shoot himself arrested
अ​भियुक्त श्यामू।
सरायअकिल कोतवाली के कोटिया गांव में खुद को गोली मरवाने की साजिश रचने वाला अपहरण का आरोपी शुक्रवार को पुलिस गिरफ्त में आ गया। आरोपी ने किशोरी के अपहरण के मुकदमे से बचने के लिए यह षडयंत्र रचा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोटिया निवासी श्यामू सिंह ने नौ अक्तूबर को गांव के सुंदर आरक, कुलदीप पाल व संदीप पाल पर तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया था। पैर की जांघ में गोली लगने से जख्मी श्यामू को सरायअकिल सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पीड़ित भाभी ममता देवी पत्नी गुड्डू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि सुंदर आरक ने श्यामू सिंह के खिलाफ 28 अक्तूबर को खुद की नाबालिग बेटी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने और रंजिश भुनाने के लिए उसने खुद को पिस्टल से गोली मरवाई थी। फायर गांव के ही जितेंद्र पाल ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर किया था। वहीं, अस्पताल में भर्ती श्यामू सिंह को भी शुक्रवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अगवा किशोरी बरामद हो गई है। उसने अपहरणकर्ता के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए आरोपी श्यामू सिंह का अपहरण व गोली मारने की साजिश रचने की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed