{"_id":"58864d674f1c1bbe6bcf43da","slug":"keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट की घोषणा होते ही भाजपा में प्रत्याशियों की मुखालफत शुरू हो गई है। विरोध के आगे प्रत्याशियों का जश्न फीका पड़ गया है। रविवार की रात से बौखलाए दावेदारों ने सोमवार सुबह से ही विरोध शुरू कर दिया। जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले फूंके गए, खिलाफ में नारेबाजी हुई। बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने बहुगुरा के मंदिर में भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। यही हाल सभी विधानसभा सीटों पर देखने को मिल रहा है। दावेदारों ने प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश स्तरीय नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए। लामबंद दावेदारों ने ऐलान किया है कि जब तक टिकट नहीं बदला जाएगा, उनका विरोध जारी रहेगा।
कौशाम्बी की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा से टिकट लेने वालों की लंबी फेहरिस्त थी। रविवार की रात अटकलों को विराम देते हुए भाजपा ने चायल से संजय गुप्ता, मंझनपुर से लाल बहादुर, सिराथू से पप्पू पटेल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। चायल क्षेत्र में सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन हुआ। बेनीराम कटरा में अभिषेक त्रिपाठी के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद का पुतला फूंका। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर अरूण मिश्र, दीपक त्रिपाठी, गयादत्त, गोपाल, छोटू जायसवाल, अरूण कुमार, अविनाश कुमार समेत सैकड़ों समर्थक शामिल थे। दोपहर बाद चरवा में टिकट के दावेदार रहे सुभाष केशरवानी, अखिल भारतीय वैश्य समाज के कृष्ण मोहन, घनश्याम दास केशरवानी, हनुमान दास केशरवानी, बृजेंद्र पटेल, रामानंद पाल, विनय तिवारी, संदीप मिश्र आदि इकट्ठा हुए और पुतला फूंकते हुए संजय गुप्ता को व्यवसायिक संबंध होने पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा टिकट देने की बात कही गई। बहुगरा में विहिप नेता बृजेंद्र नारायण मिश्र ने शिव मंदिर में अनशन शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना है कि टिकट नहीं बदले जाने तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मंझनपुर में राजदेव ने अपने समर्थकों के साथ विरोध किया। साथ ही आरोप लगाया कि एक एक विपक्षी पार्टी से साठगांठ होने पर भाजपा ने कमजोर प्रत्याशी उतारा है। सिराथू के मिर्जापुर जवई गांव में मंडल मंत्री करन सिंह ने विरोध करते हुए समर्थकों के साथ पुतला फूंका।