फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   KCC will be dealt door , ATM card

घर-घर जाकर बांटे जाएंगे केसीसी, एटीएम कार्ड

Fri, 01 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 01 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
KCC will be dealt door , ATM card
मंझनपुर। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंका किसानों को उनके घर जाकर केसीसी और एटीएम कार्ड बांटेगा। बैंक की इस योजना का जिले में आज से शुभारंभ हो गया। इससे पहले मंझनपुर में आयोजित गोष्ठी में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को बैंक की योजनाओं और जन-धन योजना की जानकारी दी। उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने, एटीएम का इस्तेमाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ग्रामीण बैंक की कलेक्ट्रेट स्थित शाखा में बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय प्रबंधक एसके लाल ने बताया कि ग्रामीण बैंक ने जहां केसीसी बांटने में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है वहीं प्रधानमंत्री जन-धन योजना में भी पात्रों के शत-प्रतिशत खाते खोले गए हैं। केसीसी धारकों को बैंक की ओर से एटीएम कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार से ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं की ओर से किसानों के घर-घर जाकर केसीसी कार्ड और एटीएम कार्ड वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिला समन्वयक बृजेंद्र मिश्र ने किसानों का आह्वान किया कि वे केसीसी के साथ एटीएम कार्ड लेकर उसका 45 दिनों के भीतर इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन


इससे उन्होंने किसानों को फसल बीमा आदि के भुगतान की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने किसानों को एटीएम कार्ड के इस्तेमाल के लिए जागरूक बनाने पर भी बल दिया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बैंक के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 40 कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर एसएसएल श्रीवास्तव, जेएन अवस्थी के साथ ही जिले की अन्य शाखाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed