फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushmabi news

मदरसा में अध्यापक की नौकरी के नाम पर तीन लाख ठगे

Fri, 20 Dec 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kaushmabi news
मंझनपुर। मदरसा सहाबुल उलूम बड़ी धन्नी में अध्यापक की नौकरी के नाम पर प्रयागराज के एक युवक से प्रबंधक व उसके साथियों ने तीन लाख ठग लिए। फर्जी नियुक्ती पत्र लेकर और पैसों की मांग किया गया। पैसा देने से मना करने पर मारपीट कर निकाल दिया। पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

प्रयागराज के छोटा बघाड़ा निवासी जीतेंद्र मौर्या का कहना है कि उसने कोखराज इलाके के बड़ी धन्नी स्थित मदरसा सहाबुल उलूम में टीचर की नौकरी के लिए उसने प्रबंधक को तीन लाख रुपया दिया। जीतेंद्र के मुताबिक कुछ दिनों बाद उसे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर फिर से पैसों की मांग किया। बाद में पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है तो जीतेंद्र ने पैसा मांगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर बड़ी धन्नी के एजाज अहमद सिद्दीकी, सदाब अहमद, सैफुल इस्लाम, सैंता गांव के हाफिज गुफरान व शकील अहमद ने उसके साथ मारपीट की। दोबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दिया गया। कोखराज पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed