फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi's daughter flying fairy Sunita returned home with grand welcome

Kaushambi News: घर लौटीं कौशाम्बी की बेटी उड़नपरी सुनीता का भव्य स्वागत

Wed, 01 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 01 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi's daughter flying fairy Sunita returned home with grand welcome
अपनी मां गुरुदीन देवी के साथ एथलेटिस्क सुनीता।
दुबई में दूसरी बार जीत का परचम लहराकर देश के लिए पदक जीतने वाली कौशाम्बी की बेटी सुनीता मंगलवार को अपने घर लौट आईं। परिवार के लोगों के साथ ही जिले के खेल प्रेमियों ने उसका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से निकलते ही सुनीता को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में भरवारी पहुंची उड़नपरी का स्वागत हुआ। यहां से सुनीता सीधे घर चली गईं। इस दौरान सुनीता ने लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

मंझनपुर तहसील के बरई बंधवा निवासी चुन्नी लाल की बेटी सुनीता ने 21वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। अंडर- 20 प्रतियोगिता में 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। सुनीता की इस कामयाबी पर कौशाम्बीवासी फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेता सुनीता के आगमन की खबर मिलते ही खेल प्रेमी अपनी बेटी को बधाई देने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंच गए। सुनीता दुबई से दिल्ली और दिल्ली से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एयरपोर्ट से निकलते ही लोगों ने सुनीता को फूल मालाओं से स्वागत किया।
रास्ते में पूरामुफ्ती, मूरतगंज समेत अन्य स्थानों पर लोगों ने सुनीता का स्वागत किया। इसके बाद सुनीता के साथ खेल प्रेमी भरवारी पहुंचे। भरवारी में भी नगरवासियों ने सुनीता का जोरदार स्वागत किया। सुनीता ने कहा कि जिस प्रकार से उसने देश का मान बढ़ाया है, उसी तरह मतदान करते हुए अब आप लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी है।
इस मौके पर व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष प्रवेश कुमार केसरवानी, उत्कर्ष केसरवानी उर्फ चंचल, नीरज कौशल, डॉ. अरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे। भरवारी के बाद मंझनपुर में सुनीता के स्वागत की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली।

इस कारण कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। भरवारी के बाद सुनीता अपने घर बंधवा रजबर पहुंचीं। यहां मां, बहन व भाइयों के साथ ही गांव के लोगों ने सुनीता का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed