फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi: Young man drowned in deep water in front of his daughter, accident happened in Sarayakil

Kaushambi : बेटी के सामने गहरे पानी में समा गया युवक, सरायअकिल में हुआ हादसा

Fri, 24 May 2024 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 May 2024 03:44 PM IST
सार

इछना गांव की अनीता देवी ने बताया कि उसका पति उमेश कुमार सरोज (35) रिक्शा-ट्राली चलाता था। गर्मी के कारण काम ठप होने पर उसने बटाई पर खेत लेकर उसमें सब्जी बो रखी थी। बृहस्पतिवार को वह तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ खेत की रखवाली के लिए गया था।

विज्ञापन
Kaushambi: Young man drowned in deep water in front of his daughter, accident happened in Sarayakil
नहाते समय युवक डूबा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव में बृहस्पतिवार शाम एक युवक तालाब के गहरे पानी में समा गया। साथ रही तीन वर्षीय बेटी ने रो-रोकर राहगीरों से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक युवक को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


इछना गांव की अनीता देवी ने बताया कि उसका पति उमेश कुमार सरोज (35) रिक्शा-ट्राली चलाता था। गर्मी के कारण काम ठप होने पर उसने बटाई पर खेत लेकर उसमें सब्जी बो रखी थी। बृहस्पतिवार को वह तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ खेत की रखवाली के लिए गया था। शाम को वापस लौटते वक्त पति रास्ते में पड़ने वाले तालाब में पैर धोने लगा। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा।
विज्ञापन


पिता को पानी में डूबता देखा दिव्यांशी ने रोना-चिल्लाना शुरू किया। राहगीर मौके पर रुके तो उसने इशारों में घटना की जानकारी दी। तब तक शोरगुल होने पर ग्रामीण व परिजन भी मौके  पर आ गए थे। काफी खोजबीन के बाद उमेश को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed