फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Two criminals who robbed a mother and son were injured in a police encounter

Kaushambi News : मां-बेटे से लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक के पैर में लगी गोली

Sun, 24 May 2026 12:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2026 12:22 PM IST
सार

कड़ाधाम थाना पुलिस ने पिछले महीने हुए लूटकांड का खुलासा किया है। एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Kaushambi News: Two criminals who robbed a mother and son were injured in a police encounter
कड़ाधाम पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कड़ाधाम थाना पुलिस ने पिछले महीने हुए लूटकांड का खुलासा किया है। एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से शत-प्रतिशत सामान बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल 2026 की देर रात फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार अपनी मां के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव के सामने नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे के बल पर मा और बेटे दोनों से लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही थी। शनिवार की देर रात थाना प्रभारी कड़ाधाम विनीत सिंह अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इनकी पहचान श्यामजीत पुत्र इंद्रमन निवासी हैबतपुर थाना सुल्तानपुर घोष और अमित पुत्र रमेश निवासी सौरई बुजुर्ग थाना कड़ा धाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने 27 अप्रैल की रात को हुई लूट की घटना को स्वीकार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटे गए आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed