फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi News: Revenue team went to Demarcation, two Constables including the Sub Inspector injured

Kaushambi News : पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला, दरोगा सहित दो सिपाही घायल

Sun, 08 Nov 2020 07:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi News: Revenue team went to Demarcation, two Constables including the Sub Inspector injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोखराज कोतवाली के नरायणपुर सैलाबी गांव में रविवार को पुलिस और प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। मारपीट व पथराव की घटना में दरोगा सहित दो सिपाही जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी के बाद सीओ सिराथू की अगुवाई में पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में कांबिग कराई तो तीन लोग पकड़े गए। घटना में शामिल रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नरायणपुर सैलाबी गांव के नबी आलम, सुल्तान अली, शेर अली ने पिछले दिनों सिराथू एसडीएम के यहां अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सिराथू एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने रविवार को जमीन की पैमाइश करने के लिए कानूनगो शिवजीत मिश्रा व लेखपाल रियाज अहमद को मौके पर भेजा था। राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश  के लिए कोखराज पुलिस से मदद ली। इस इस इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने एक दरोगा व दो सिपाहियों तो टीम के साथ भेजा।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की टीम जैसे  ही कछार की जमीन की पैमाइश करने लगी तभी विपक्षियों ने लाठी डंडों से लैश होकर हमला बोल दिया। इस दौरान सुरक्षा में लगे कोखराज कोतवाली के दरोगा रमाशंकर सरोज व दो सिपाहियों को बीच-बचाव करने में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बवाल की सूचना पर सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर बलराम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गांव में कांबिंग कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव के ज्यादातर लोग फरार हैं। इस बाबत सीओ का कहना है कि बवाल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। दो भी दोषी होगा. उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed