फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला को मथुरा में बेंचा

Fri, 20 Dec 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kaushambi news
चायल। पति की मौत के बाद बच्चों की परवरिश के लिए काम की तलाश कर रही महिला को उसकी दोस्त ने मथुरा में बेच दिया। पांच महीने बाद किसी तरह खरीदार के चंगुल से छूटी महिला ने पूरामुफ्ती पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के काजीपुर गांव की रामकली (30) पत्नी राजू पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो साल पहले पति की मौत हो गई है। तीन लड़की समेत कुल चार मासूम बच्चे की परवरिश उसे पहाड़ सरीखी दिख रही है। इस पर रामकली काम की तलाश करने लगी। पांच महीने पहले रामकली की मुलाकात मानिकपुर गांव की एक महिला से हुई। रामकली ने आपबीती बताया तो महिला ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद हैं। रामकली का कहना है कि महिला प्रयागराज ले गई।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद रामकली को दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद मथुरा के एक शख्स के यहां रामकली को बेच दिया गया। बुधवार को किसी तरह मथुरा से भाग कर आई रामकली ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed