{"_id":"20a786c4121228ab3eeba0bd1de597d7","slug":"kaushambi-news-hindi-news-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल रेट में वृद्धि से भड़के अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल रेट में वृद्धि से भड़के अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर जिले के अधिवक्ताओं में गहरी नाराजगी है। शनिवार को मंझनपुर तहसील परिसर में बैठक कर वकीलों ने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व को मांग पत्र देकर पुराना रेट लागू करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि जिला प्रशासन ने हाल ही में जमीन का सर्किल रेट बढ़ा दिया है। इसे लेकर अधिवक्ताओं मेें गुस्सा है।
मंझनपुर तहसील परिसर में शनिवार को बैठक करते हुए तहसील अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष लखनलाल गर्ग ने कहाकि सर्किल रेट बढ़ने से काश्तकारों को नुकसान होगा। बैनामा कार्य भी प्रभावित होगा। सभी वकीलों ने एक स्वर में बढ़े हुए सर्किल रेट का विरोध किया। कहाकि तत्काल प्रभाव से रेट घटाया नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को मांग पत्र देकर सर्किल रेट घटने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर करन सिंह, संजय कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, बबलू, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।