फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushalya's skills brought honor and secured victory.

Kaushambi News: कौशल्या के कौशल ने बढ़ाया मान, जीत लिया मैदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kaushalya's skills brought honor and secured victory.
प्रयागराज में सम्मान के मंच पर खड़ी कौशल्या देवी। स्रोत: विभाग
राज्य स्तरीय महिला एथलेटिक्स अंडर-25 प्रतियोगिता में कौशाम्बी की कौशल्या देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता आठ और नौ सितंबर को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित की गई ।
विज्ञापन


खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने बताया कि कौशल्या ने वर्ष-2023 में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया था। इसके बाद से वह लगातार मेहनत कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले उपलब्ध कराए गए जूते
कोच संदीप कुमार ने बताया कि कुछ महीने पहले तक कौशल्या के पास स्पाइक्स जूते नहीं थे। प्रतियोगिता से पहले उन्हें जूते उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि बेहतर संतुलित आहार और जरूरी खेल सामग्री मिलने पर कौशल्या का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर फैक्टरी में काम करने जाती हैं कौशल्या
कौशल्या, मंझनपुर के भरोसे का डेरा की रहने वाली हैं। उनके पिता बच्ची लाल किसान हैं। चार बहनों और एक भाई में वह सबसे छोटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। खेल सामग्री जुटाने में भी उन्हें परेशानी होती है। कौशल्या ने बताया कि जरूरत पड़ने पर वह स्टेडियम के पीछे स्थित फैक्ट्री में काम करने जाती हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर भी कर चुकी हैं प्रतिभाग
कौशल्या वर्ष-2025 में रांची में आयोजित स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। वर्ष-2024 में स्टेट क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था।

-----------------
जिला उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने कौशल्या को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

प्रयागराज में सम्मान के मंच पर खड़ी कौशल्या देवी। स्रोत: विभाग

प्रयागराज में सम्मान के मंच पर खड़ी कौशल्या देवी। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed