{"_id":"a460fbada1ac46cef8792281b8f2d270","slug":"kaushambi-news-hindi-news-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसे में बाल-बाल बचा चेयरमैन का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग हादसे में बाल-बाल बचा चेयरमैन का कुनबा
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव और उनका पूरा परिवार सोमवार को मार्ग हादसे में बाल-बाल बच गया। सोमवार की शाम घर से ससुराल जाते समय उनकी स्कार्पियो समदा बाजार में बेकाबू होकर मकान में घुस गई थी। उसकी चपेट में आने से एक वृद्धा घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि चेयरमैन और उनकी पत्नी, बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सिराथू कस्बे के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव नगर पंचायत सिराथू के चेयरमैन भी हैं। सोमवार की शाम करीब 5 बजे वह पत्नी प्रतिभा और बच्चों आदित्य (9) और कौशल (5) के साथ ससुराल बिसारा गांव जा रहे थे। चेयरमैन खुद ही स्कार्पियो चला रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही चेयरमैन की स्कार्पियो मंझनपुर कस्बे से आगे समदा बाजार पहुंची। अचानक बेकाबू हो गई। अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल, साइकिल को रौंदते हुए दीप जायसवाल और पप्पू चूड़ीहार के मकान के सामने लगे टीनशेड के खंभे को तोड़ती हुई घर की दीवार से जाकर टकराई।
इस दौरान स्कार्पियो की चपेट में आने से दुकान के बाहर बैठी दीप जायसवाल की मां कलावती (65) पत्नी सहदेव समदा घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इतनी भीषण दुर्घटना होने के बाद भी चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद और उनके परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना हुई देख बाजार में अफरातफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में फंसे चेयरमैन और उनकी पत्नी, बच्चों को लोगों ने प्रयास करके बाहर निकाला। चेयरमैन और उनके परिवार के सुरक्षित होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।