{"_id":"6ad5233cd4742e3c2b021123","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-tree-800-metres-away-from-home-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-150340-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर से 800 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर से 800 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में सुबह एक महिला का शव घर से करीब 800 मीटर दूर बेरिहा तालाब के पास बबूल के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
गौसपुर टिकरी निवासी राममनी उर्फ मन्नीलाल सरोज की पत्नी डेबरी उर्फ रामकली (45) रविवार भोर में रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन लौटी नहीं। सुबह धान की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बेरिहा तालाब के पास बबूल के पेड़ से महिला का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ सौरभ सामंत, कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों ने पूछताछ की और मृतका के परिजनों को सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार शाम डेबरी और उनके पति के बीच किसी दूसरी महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि महिला के फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली थी।
फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। मामले की जांच की जा रही है।