{"_id":"aeb5db085638d542f1694177e818fed2","slug":"kaushambi-news-hindi-news-645","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने तानी मुट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने तानी मुट्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के हसनपुर गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रधान के
विज्ञापन
खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान पर चुनावी रंजिश में परेशान करने का आरोप
लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने बीडीओ को मामले
के निस्तारण का निर्देश दिया है।
कौशाम्बी ब्लाक के हसनपुर (पाली उपरहार) गांव की रहने वाली आशा देवी, कांति देवी, संपति देवी, कुसुम देवी, रामकली, विमला देवी, शांति देवी, सोना देवी, मीना देवी, हबीब, जगन्नाथ प्रसाद, मोहनलाल, बचईलाल, लक्ष्मी देवी आदि ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रधान के खिलाफ गंवई राजनीति में परेशान करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की मानें तो दो दिन पहले प्रधान ने लोहिया आवास, पेंशन आदि दिलाने का झांसा देकर उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी थी।
इसकी भनक लगने पर गांववाले भड़क उठे। ग्रामीणों ने प्रधान की देहरी पर प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर प्रधान की मनमानी की जांच और कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच करके प्रकरण को निस्तारित कराने का निर्देश दिया।