फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

करारी थानेदार के खिलाफ गरजे कस्बाई

Fri, 24 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 24 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के मामले में करारी के युवक की धरपकड़ पर बृहस्पतिवार को कस्बाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। असली चोरों को थाने से छोड़कर निर्दोष को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। दो दिन में न्याय नहीं मिलने पर कस्बाइयों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद रफीक खान ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 5.30 बजे करारी पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में चमनगंज मोहल्ले के एक युवक को दबोचा था। उसके पास से पुलिस को चोरी का मोबाइल भी मिला था। आरोप है कि चोरी का मोबाइल बरामद होने के बाद भी चमनगंज मोहल्ले के युवक को दूसरे दिन पुलिस ने छोड़ दिया। इसके बाद पूछताछ के बहाने रफीक के भतीजे फुरमान को कोतवाली बुलाया गया। इल्जाम है कि पुलिस ने चमनगंज मोहल्ले के युवक के बदले फुरमान पर ही मोबाइल चोरी और तमंचे की बरामदगी दिखाते हुए फर्जी मुकदमे में उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



करारी पुलिस की इस कथित मनमानी को लेकर बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार और मोहल्लेवालों का गुस्सा फूट पड़ा। करारी एसओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसीद अहमद, मोहम्मद शरीफ, सन्नो बानो, खुशबू, नूरी, खुशनुदा, जमील, नफीसा बेगम, नजमा, शहनाज बेगम, सलमान आदि आक्रोशित मोहल्लेवालों ने एसपी आफिस का घेराव किया। पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर घटना की जानकारी दी। साथ ही दो दिन के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन और अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed