फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

गांव-गांव हाईरिस्क प्रेगनेंसी के केस

Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sat, 30 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news

विज्ञापन
कौशाम्बी के गांवों में हाईरिस्क प्रेगनेंसी के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर मामले खून की कमी के हैं। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का यह सच मातृत्व सप्ताह के दौरान सामने आ रहा है। शनिवार को हिसामपुर गांव में 21 में से 5 गर्भवती महिलाएं हाईरिस्क प्रेगनेंसी केस की मिलीं।


मातृ-शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लिए 27 से 3 फरवरी तक जनपद में मातृृत्व सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस दौरान चिकित्सकों की टीम के साथ ही एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करके उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को लाकर पंजीकरण, वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, एल्ब्यूमिन की जांच कर हाईरिस्क प्रेगनेंसी की महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की जानकारी, टिटनेस की सुई, आयरन की गोलियां और गर्भकाल के दौरान पौष्टिक आहार लेने आदि की जानकारियां दी जा रही हैं। शनिवार को चिकित्सकों की टीम ने हिसामपुर में नटों का डेरा, बहादुरपुर, अर्जलीपुर (टेन शाहआलमाबाद), बंधवा, चकसहनपुर आदि गांवों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन


हिसामपुर नटों के डेरा में 15 गर्भवती महिलाओं की जांच का लक्ष्य था। पर टीम को गांव में 21 गर्भवती महिलाएं मिलीं। इनमें 5 महिलाएं हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली थी। बहादुरपुर गांव में 20 में 1 महिला हाईरिस्क प्रेगनेंसी की मिली। चिकित्सकों के मुताबिक ज्यादातर हाईरिस्क प्रेगनेंसी केस शरीर में खून की कमी अथवा कम अंतर पर बच्चों की मां बनने के कारण सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed