फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Sat, 05 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 05 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
 संदिग्ध हालात में शुक्रवार की शाम पूरबशरीरा गांव के एक युवक की मौत हो गई। घर के भीतर फांसी के फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर उसने खुदकुशी की है। देर रात घटना की जानकारी लगने पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


 पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी श्रीकुमार उर्फ कल्लू (36) पुत्र स्व. डुब्बे सरोज किसान था। वह और उसकी पत्नी दोनों दूसरे के खेतों में मेहनत-मजदूरी भी किया करते थे। वह शराब पीने का लती था। शुक्रवार को उसकी पत्नी बच्चों के साथ आलू की फसल में मिट्टी चढ़ाने गई थी। शाम करीब 6 बजे वह घर लौटी, तो घर का दरवाजा बंद था। आवाज देने और खटखटाने पर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो वह अनहोनी की आशंका से चीखने-चिल्लाने लगी। चीखें सुनकर गांववाले जुटे गए। लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तो भीतर कल्लू की लाश फंदे से लटकती मिली। यह देख गांववाले सन्न रह गए।
विज्ञापन


आधी रात तक गांववाले घटना को लेकर चुप्पी साधे रहे। देर रात कहीं से इसकी भनक पुलिस को लगी, तो मौके पर पश्चिमशरीरा पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन, ग्रामीण और पुलिस सभी घटना को फौरी तौर पर खुदकुशी ही बता रहे हैं। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही असलियत सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed