फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

645 बूथों पर मतदान को पोलिंग पार्टियों की रवानगी आज

Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 03 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव शनिवार को है। कड़ा और सिराथू ब्लाक की 157 ग्रामसभाओं में वोटिंग कराने के लिए  645 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इन पार्टियों में कुल 2580 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी शुक्रवार को सुबह 8 बजे से कड़ा और सिराथू ब्लाकों से की जाएगी। बृहस्पतिवार को दिनभर तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में पुलिस और प्रशासनिक अफसर जुटे रहे।
विज्ञापन


प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव का तीसरा चरण शनिवार को है। कौशाम्बी के सिराथू और कड़ा ब्लाक की 157 ग्रामसभाओं में तीसरे चरण के दौरान होने वाले चुनाव की तैयारियां पूरी कर लेने का दावा जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 157 ग्रामसभा के प्रधान और सदस्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में 3.49 लाख मतदाता हैं। इसके लिए कुल 645 बूथ बनाए गए हैं। कड़ा ब्लाक की 65 ग्रामसभाओं के 254 बूथों पर 1016 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। जबकि सिराथू ब्लाक की 92 ग्रामसभाओं के 391 बूथों पर 1564 कर्मचारी मतदान कराएंगे। दोनों ब्लाक से शुक्रवार को सुबह 8 बजे से पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा कर्मचारियों की रवानगी की जाएगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed