फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

लेखपालों ने किया चुनाव का भी बहिष्कार

Fri, 27 Nov 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 27 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील के लेखपाल ओमप्रकाश गुप्ता के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के लेखपाल तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। इन राजस्वकर्मियों ने चुनाव कार्यों का भी बहिष्कार कर रखा है। शुक्रवार को भी सारा दिन धरने पर बैठकर हुंकार भरते रहे लेखपालों ने तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। इसमें हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंझनपुर कस्बे के लेखपाल के साथ 19 नवंबर की शाम मारपीट की गई थी। इस मामले में नगर पंचायत मंझनपुर की चेयरमैन के बेटे और सपा नेता शबीह हैदर उर्फ मीनू और उनके छोटे भाई को नामजद किया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के बाद लेखपालों ने गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। पर, नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे बुधवार को मंझनपुर तहसील के लेखपालों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


 कामकाज का बहिष्कार करते हुए लेखपालों ने मंझनपुर तहसील परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी उनका धरना जारी रहा। इस दौरान हड़ताली लेखपालों ने चुनाव कार्यों का भी बहिष्कार किया। शुक्रवार को धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन लेखपाल बगैर गिरफ्तारी काम पर वापस लौटने को राजी नहीं हुए। तहसीलदार ज्ञापन लेकर लौट गए। वहीं लेखपाल संघ के मंझनपुर तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहाकि सोमवार से तहसील में ताला बंदी भी कराई जाएगी। इस मौके पर कंधईलाल तिवारी, कपिल मिश्रा, रोशनलाल यादव, रामेश्वर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, झल्लर प्रसाद, त्रियुगी नारायण मिश्र, लवप्रसाद दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed