{"_id":"cdc440a28960327eb6492fa099e1df0a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-308","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी के 121 गांव वाले आज चुनेंगे अपना मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी के 121 गांव वाले आज चुनेंगे अपना मुखिया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को है। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन को हो रहे इस चुनाव के पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभाओं में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए दोनों ब्लाकों में कुल 411 बूथ बनाए गए हैं। ब्लाकों से इन सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी दिनभर होती रही। दावा है कि शाम 5 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। पहले चरण में कुल 3.49 लाख मतदाता हैं जो शनिवार को अपने गांव का प्रधान चुनने को वोट डालेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पदों के निर्वाचन का आगाज शनिवार को पहले चरण के मतदान के साथ हो जाएगा। पहले चरण में कौशाम्बी के मंझनपुर ब्लाक की 59 और मूरतगंज ब्लाक की 62 ग्रामसभा में मतदान कराया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मंझनपुर ब्लाक की 59 ग्रामसभा में 194 बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह मूरतगंज ब्लाक की 62 ग्रामसभा में मतदान के लिए कुल 217 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।
मतदान के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे से दोनों ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुरू कर दिया गया था। पहले चरण के लिए बनाए गए 411 बूथों पर कुल 3.49 लाख मतदाताओं को अपने वोट डालने हैं। अफसरों का दावा है कि शाम 5 बजे तक सभी 411 बूथों पर पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सभी कर्मियों और अफसरों को पूरी ईमानदारी से मतदान कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि गड़बड़ी कराने की शिकायत मिली तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।