{"_id":"d12b0eebc34ee1b1cfc834a5fa08b8cd","slug":"kaushambi-news-hindi-news-307","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने तमंचे के साथ धराए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के सामने तमंचे के साथ धराए तीन युवक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी एसओ से मिलने स्कार्पियो गाड़ी से पहुंचे बलहेपुर गांव के सपा नेता के चार साथियों को एसपी ने बृहस्पतिवार की रात तमंचे समेत धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक ने चारों युवकों को दबोचकर पिपरी पुलिस के हवाले कर कार्रवाई का निर्देश दिया। हालांकि पिपरी पुलिस ने एक युवक पर तमंचा मिलने और तीन युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर दिन भर चर्चा होती रही।
पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े बताए जाते हैं। वह बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे किसी काम से थाने गए थे। उन्होंने स्कार्पियो गाड़ी थाने के बाहर खड़ी की और खुद एसओ से मिलने भीतर चले गए जबकि उनके चार साथी स्कार्पियो में ही बैठे रहे। इसी दौरान पंचायत चुनाव के तहत क्षेत्र भ्रमण करते हुए एसपी डॉ. के एजिलरसन पिपरी थाने पहुंच गए।
उन्होंने अपनी कार से ही स्कार्पियो में बैठे युवकों को तमंचे के साथ खेलते देखा। कार रोककर वह स्कार्पियो के पास पहुंचे और युवकों को नीचे उतारकर कार और उनकी तलाशी सिपाहियों से कराई। इस दौरान इन युवकों के पास से दो तमंचा बरामद हुआ। तमंचे के साथ चारों युवकों को एसपी ने एसओ के हवाले करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
हालांकि एसपी के निर्देश के बाद भी पिपरी पुलिस ने एक युवक रवि कुमार निवासी बलहेपुर पर ही तमंचा रखने की धारा में कार्रवाई की। बाकी तीनों युवक प्रदीप कुमार, रमेश कुमार निवासी रेही और मंजीत सिंह निवासी बलहेपुर के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। मामले में सीओ रामभवन यादव का कहना है कि रवि के पास से तमंचा मिला था। ऐसे में उसके खिलाफ अवैध शस्त्र रखने के जुर्म में कार्रवाई हुई है।