{"_id":"bd4730a3d9c3a52073102bce8a4195dd","slug":"kaushambi-news-hindi-news-305","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला प्रत्याशी के पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला प्रत्याशी के पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। वह प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही पत्नी के प्रचार से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। दूसकी बाइक में सवार दो लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
चरवा गांव निवासी राधेश्याम (45) पुत्र रामदुलार किसान था। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उसकी पत्नी फूलमती प्रधान पद की प्रत्याशी है। पत्नी के प्रचार के लिए बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे ही वह मोटरसाइकिल से ग्राम पंचायत के सिरसी गांव गया था। तीन घंटे बाद लगभग नौ बजे वह घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उसकी बाइक चरवा चौराहे पर पहुंची तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर से राधेश्याम छिटककर दूर जा गिरा।
इस दौरान उसका सिर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया। सिर में लगी चोट से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सझिया और कुंदन निवासी अमनी लोकीपुर भी घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे की सूचना लगते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घरवालों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में हुई अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।