{"_id":"beba52a680f4f7dda30a46f9536b4a99","slug":"kaushambi-news-hindi-news-304","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम में असफल किशोरी ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम में असफल किशोरी ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को सैनी क्षेत्र के कूरामुरीदन गांव में प्रेम में अफसल एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उस स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख एसआरएन रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।उक्त गांव निवासी वकीलउद्दीन की नाबालिग बेटी सोनी (15) ने आज घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत एकाएक खराब हो गई। वह उल्टियां करने लगी।
उसकी खराब हालत देख परिजनाें के पैराें तले जमीन खिसक गई। उसे आनन-फ ानन में सिराथू अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत नाजुक देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। शाम को परिजन उसे शहर ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि किशोरी ने प्रेम में असफल होने पर ऐसा कदम उठाया है। उसका प्रेम संबंध गांव के एक ही एक स्वजातीय युवक से चल रहा था।
दोनों जीवन के बंधन में बंध एक साथ जिंदगी जीना चाहते थे। मगर कन्या पक्ष के लोग उम्र कम होने के कारण इसके लिए राजी नहीं थे। इस बात से किशोरी व्यथित रहती थी। मां ने किशोरी को घर से बाहर आने-जाने पर पाबंदी भी लगा दी थी। हालांकि परिजन इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सैनी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।