फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सैयद सरावां मेले में धमाका, सिपाही समेत दो जख्मी

Wed, 25 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 25 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र के सैयदसरावां बाजार में दशहरा मेले के दौरान मंगलवार की रात तेज आवाज के साथ धमका हुआ। इससे मेला ड्यूटी में रहे पीएसी का सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, धमाके से मेले में अफरातफरी मच गई। सीओ चायल ने बताया कि पटाखे के धमाके से हादसा हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। वहीं घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां बाजार में दो दिवसीय दशहरा मेला सोमवार और मंगलवार को था। मेले के आखिरी रात मंगलवार को धार्मिक प्रसंगों को प्रदर्शित करती मनमोहक चौकियां निकाली जा रही थी। रात करीब 11 बजे जैसे ही एक चौकी बाजार से घूमते हुए मोहल्ले में पहुंची। तभी तेज आवाज के साथ जोरदार धमका। धमाके की जद में आने से मेला ड्यूटी में रहे पीएसी के सिपाही चक्रभज यादव और एक मेलार्थी राम अवतार निवासी नया तालाब सैयदसरावां घायल हो गए। सिपाही और ग्रामीण के पैर और हाथ में छर्रा धंसने जैसा जख्म हुआ है।
विज्ञापन


दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने इलाहाबाद के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है। उधर, मेले में धमाके से अफरातफरी मच गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि जिस जीप से चौकी का प्रदर्शन किया जा रहा है। उसका टायर फटा है, लेकिन जब पता चला कि टायर नहीं फटा है, तो लोग बम की आशंका से भयभीत हो गए। मेले में अफरातफरी मच गई। मेले में धमाके की खबर मिलते ही सीओ चायल कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। सीओ ने थानेदार के साथ मिलकर घटना की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि फौरी तौर पर लग रहा है कि किसी ने पटाखा फोड़ा है। पटाखे की धमाके से ही यह घटना हुई है। बम फोड़ने जैसे ही कोई बात सामने नहीं आई है। फिलहाल इस घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है।






टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल
चायल(ब्यूरो)। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी राम मनोहर पुत्र राजाराम बुधवार की दोपहर साथी बहोरे लाल के साथ बाइक से मनौरी बाजार सब्जी खरीदने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कोइलहा गांव के समीप पहुंची। सामने से आए तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।






विद्युत पोल से टकराया ट्रेन यात्री, मौत
चायल (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती के मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप विद्युत पोल से टकरा कर एक ट्रेन यात्री की मौत हो गई। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के हावड़ा (कोलकाता) के मनोज साहा पुत्र साहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक दिल्ली से हावड़ा जा रही दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस के गेट पर खड़ा था। चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होने के कारण उसका सिर लाइन किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। पुलिस ने उसकी जेब में मिले परिचय पत्र से पहचान होने के बाद घरवालों को हादसे की जानकारी देते हुए शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed