फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

मारपीट कर विवाहिता को किया लहूलुहान

Wed, 25 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 25 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम मलाक सद्दी गांव की एक विवाहिता को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान विवाहिता के कपड़े भी हमलावरों ने खींचकर फाड़ दिए। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक सद्दी गांव के तेजई लाल का पड़ोसी के जमीन कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम पड़ोसी ने तीन अन्य लोगों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। घटना के समय तेजईलाल की पत्नी प्रीति देवी की घर में थी। लाठी-डंडे लेकर आए हमलावरों ने घर में घुसते बोल दिया। वह लहूलुहान और कपड़े फट जाने से अर्द्धनग्न हो गई।
विज्ञापन


 मारपीट और विवाहिता की चीखें सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी गांव पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाल रज्जनलाल ने बताया कि खींचतान के दौरान कपड़े फटे हैं। घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed