फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 21 कर्मचारी

Tue, 24 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 24 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में नेवादा और चायल ब्लाक के 393 बूथों पर एक दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव के लिए लगाए गए 1580 कर्मचारियों का मंगलवार को ओसा स्थित मंडी में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें से 21 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ ने एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के  लिए तैनात किए गए पीठासीन और सभी मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सीडीओ और अन्य अफसरों ने इन कर्मचारियों को निष्पक्ष चुनाव कराने की बारिकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में रामविशाल सहायक अध्यापक देशबंधु इंटर कालेज बैसकांटी, राजेश कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक स्कूल भैरमपुर परई, विन्देश्वरी कुमार चौरसिया नलकूप चालक, लालचंद्र सहायक अध्यापक प्राथमिक स्कूल नन्हुआ का पुरा, अर्जुन कुमार नलकूप चालक, किरन सहायक अध्यापिका प्राथमिक स्कूल जानकीपुर और द्वितीय पाली में चामुंडा प्रसाद पांडेय क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भरवारी, मो. फजील जाफरी सहायक अध्यापक महगांव, शिवशरण नलकूप चालक, बृजेंद्र कुमार चौधरी, बद्री प्रसाद मिश्र सहायक अध्यापक प्राथमिक स्कूल सादिकपुर सेमरहा, रामभवन नलकूप चालक, अनीता दिवाकर सहायक अध्यापिका पूर्व माध्यमिक स्कूल कल्यानपुर, जया कुशवाहा सहायक अध्यापिका पूर्व माध्यमिक स्कूल जलालपुर भर्ती, प्रतिभा सिंह रोजगार सेवक, लखनलाल रोजगार सेवक, मनीषा सिंह सहायक अध्यापिका, अफसा फातिमा सहायक अध्यापिका, रितु साहू अनुदेशक पूर्व माध्यमिक स्कूल शाहपुर पेरवा, सुमन सिंह रोजगार सेवक, कामिनी श्रीवास्तव रोजगार सेवक, हिना अध्यापिका प्राथमिक स्कूल जीवनगंज, भोला प्रसाद सफाई कर्मी सरसवां, संजय कुमार चतुर्थश्रेणी कर्मी प्राथमिक स्कूल चांदेराई, जगत नारायण द्विेदी, राजू बाल्मीकि सफाईकर्मी जिला पंचायत, अजय कुमार रोजगार सेवक समेत 21 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे इन अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ सीडीओ डॉ अरविंद चौरसिया ने एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed