फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

भूख से मौत पर एसडीएम, बीडीओ होंगे जिम्मेदार

Tue, 24 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 24 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से जूझ रहे कौशाम्बी में भूख से किसी भी मौत होने पर सीधे एसडीएम और बीडीओ जिम्मेदार होंगे। जनपद के सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद मंगलवार को डीएम ने मातहत अफसरों के साथ बैठक करके शासन के इस फरमान से उन्हें अवगत कराया। साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र में घूमकर भुखमरी की कगार पर पहुंचे परिवारों को चिह्नित करने और उन्हें हरसंभव मदद और शासन की योजनाओं का लाभ मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



बता दे कि कौशाम्बी में मौसम की मार से गेंहू समेत रबी की सभी फसल किसान गंवा चुके हैं। इधर, मानसून के  सीजन में बारिश नहीं होने से किसानों को धान समेत खरीफ की भी सभी फसल चौपट हो चुकी है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में इस मानसून में सिर्फ 47 फीसदी बारिश हुई है। इसे देखते हुए शासन ने कौशाम्बी को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। साथ ही अफसरों को सूखे से प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का फरमान भी जारी किया है।
विज्ञापन


 शासन से आए निर्देश को लेकर मंगलवार को डीएम ने मातहतों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। बताया कि सूखे के कारण कई गरीब किसान परिवारों के सामने निवाले का संकट आ चुका है। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति भूख से मरता है, तो इसके लिए एसडीएम और बीडीओ कसूरवार माने जाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को प्रभावित परिवारों को चिह्नित करने, उन्हें अनाज समेत अन्य योजनाओं का लाभ मुहैया कराने, राहत कैंप स्थापित करने, अनाज, पशुओं के लिए चारा, टीकाकरण आदि की ग्रामसभावार सूची तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed