{"_id":"d1b814c9be66fcbf6cd7f83b5b95674e","slug":"kaushambi-news-hindi-news-292","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, 10 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से पोल टूटा, 10 गांवों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से सोमवार की शाम कस्बे के समीप पोल टूट गया। इससे करारी कस्बे के साथ ही आसपास के 10 गांवों की बत्ती गुल हो गई। पोल टूटने से 24 घंटे से क्षेत्र में ब्लैकआउट है। पोल टूटने से बत्ती गुल होने की जानकारी देने के बाद भी खंभा-तार बदलकर सप्लाई चालू नहीं किए जाने से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
कौशाम्बी के करारी उपकेंद्र से कस्बे के साथ ही अगियौना, बरलहा, मुकीमपुर, महेंद्र, कुतुब आलमपुर समेत 10 गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। करारी और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति के लिए खींची गई लाइन का एक खंभा सोमवार की शाम बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर गिर गया। कस्बे के समीप टूटे बिजली के खंभे से करारी समेत आसपास के 10 गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
सप्लाई बंद होने से करारी कस्बे के 25 हजार और 9 गांवों में रहने वाले करीब 10 हजार लोग सोमवार की सारी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। कस्बे के रहने वाले मोहम्मद इमरान, मिठाईलाल, कल्लू मौर्य, इमरान हैदर, अगियौना गांव के मंजर अब्बास, सुग्गीलाल, मुस्ताक हुसैन, जगन्नाथ आदि ने बताया कि सोमवार की शाम ही बत्ती गुल होने की जानकारी एसडीओ और अवर अभियंता को दे दी गई थी। आरोप है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक बिजली विभाग के अफसरों ने ट्रैक्टर की टक्कर से टूटे पोल और तार को बदलकर सप्लाई दुरूस्त नहीं कराई है।