फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

गड़बड़ी फैलाने वाले जाएंगे जेल

Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 23 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
kaushambi news
करारी (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए पुलिस महकमा दिन-रात जुटा है। इसके लिए संवेदन और अतिसंवेदनशील गांवों में चौपाल लगाकर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। इसीक्रम में सोमवार को एसडीएम और सीओ मंझनपुर ने करारी थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव अगियौना में चौपाल लगाई।
विज्ञापन


एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने गांववालों से शांतिपूर्ण मतदान का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। कहाकि यदि कोई अफवाह फैला रहा है अथवा ऐसा कुछ भी कर रहा है। जिससे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान में बाधा आती है, तो इसकी जानकारी तत्काल इलाकाई पुलिस अथवा अफसरों को दी जाए। सीओ आलोक कुमार मिश्र ने कहाकि पुलिस ने लोगों को चिह्नित करके उन्हें दो-दो लाख रुपये के मुचलके पर पाबंद किया है। ऐसे में जिस किसी ने भी मतदान के लिए गड़बड़ करने की कोशिश की।
विज्ञापन


 उसके खिलाफ एफआईआई दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। साथ ही उससे मुचलके की धनराशि की भी वसूली की जाएगी। इस मौके पर निर्वतमान प्रधान सुमन देवी, मंजर अब्बास, ब्रह्मदीन, बब्बन, संतोष कुमार, मैसर अब्बास, सुग्गीलाल, जगन्नाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed