फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

जानलेवा डेंगू का कहर पखवारेभर से करारी में टूट रहा है।

Sun, 22 Nov 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 22 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सिराथू ब्लाक के करनपुर सौरई गांव की नई मतदाता सूची से 150 वोटरों के नाम गायब हैं। नई सूची देखते ही रविवार को गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षकों की 4 सदस्यीय टीम जांच के लिए गांव भेजी। टीम को ग्रामीणों की शिकायत सही मिली है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों और आमजन को चुनाव के लिए तैयार की गई नई मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई जा रही है। इधर, तीसरे चरण के तहत सिराथू और कड़ा ब्लाक में 21 नवंबर से नामांकन हो रहा है।
विज्ञापन


 नामांकन के पहले दिन करनपुर सौरई ग्रामसभा के कुछ लोगों ने ब्लाक जाकर नई मतदाता सूची खरीदी। गांव लाकर सूची देखते ही लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि इस सूची में गांव के रहने वाले मोहम्मद इसहाक, अब्दुल रसीद, सैदुन निशा, शकीला बानो, शकीला बेगम, सग्गन, हसीना खातून, सकीना, मोहम्मद एयाज, सायरा बानो, मोहम्मद सलाम, अकबरून निशा, अल्ताफ हुसैन, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल गफूर, इरशाद अहमद आदि 150 से ज्यादा ग्रामीणों के नाम ही गायब हैं। इससे गांववालों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर मामले की शिकायत एसडीएम से की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने राजस्व निरीक्षकों की 4 सदस्यीय टीम रविवार को करनपुर सौरई गांव भेजकर सूची का घर-घर जाकर सत्यापन करवाया। बताया जाता है कि जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई है। एसडीएम सिराथू ने बताया कि जांच कराई जा रही है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed