{"_id":"1e28621f543f0e043b97877c7aacf256","slug":"kaushambi-news-hindi-news-283","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती कराया जमीन का बैनामा, 7 पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरदस्ती कराया जमीन का बैनामा, 7 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। चायल तहसील क्षेत्र के नूरपुर गांव के एक किसान को बंधक बनाकर भू-माफिया ने जबरदस्ती उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली। इतना ही नहीं कहीं भी जुबान खोलने और शिकायत करने पर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी की शिकायत पर शनिवार को पिपरी पुलिस गांव के ही रहने वाले सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पिपरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी इकबाली सिंह पुत्र रामभवन किसान है। उसकी कुछ जमीन गांव के ही समीप सड़क किनारे भी है। सड़क किनारे स्थित इस बेशकीमती जमीन का गांव के ही जालसालों ने धोखे से बैनामा करा लिया है। इकबाली सिंह के मुताबिक शुक्रवार को उसे बहाने से बुलाकर भू-माफिया ले गए और बंधक बना लिया। धमकी देते हुए उसे तहसील ले गए और जमीन की रजिस्ट्री करा ली। बैनामा कराने के बाद गांव ले जाकर छोड़ दिया। इस दौरान कहीं भी शिकायत करने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात घर पहुंचे किसान ने जालसाजों की इस जबरदस्ती की जानकारी घरवालों को दी।
इससे परिवार के सभी सदस्यों के होश उड़ गए। शनिवार की सुबह भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत एसडीएम चायल से की। साथ ही पिपरी थाने जाकर जालसाजों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करके जमीन का बैनामा कराने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ पिपरी ने बताया मामले की तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।