{"_id":"3c7fd54f487115a0e9229469c2854b5f","slug":"kaushambi-news-hindi-news-281","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना मुलायम सिंह का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना मुलायम सिंह का जन्मोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का 76 वां जन्मदिन रविवार को जिलेभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान मुखिया के सियासी संघर्षों को लोगों ने याद किया। केक काटने के साथ ही पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और सूबे में दुबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भी संकल्प लिया।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन का मुख्य कार्यक्रम मंझनपुर पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। यहां केट काटकर एक दूसरे को खिलाने के बाद नेताओं ने मुखिया के राजनैतिक संघर्ष पर चर्चा की। उनकी उपलब्धियों को याद किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव, महासचिव गुलाम हुसैन, सुघर सिंह, सुभाष सिंह पटेल, शिवलाल यादव, डॉ जैनुल आब्दीन, आबिद मंजूर, अजमल शाह, डा. जयकरन सिंह, दौलतराम पंडा, गुड़िया देवी, बृजनंदन यादव, पवन मिश्रा, रमेश यादव, पंकज सिंह, बनवारीलाल आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से अषाढ़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिपं सदस्य यासिर मंजूर ने केक कटाने के साथ लोगों में मिठाईयां बांटी। इस मौके पर खलील शाह, रमजान अली, प्रदीप सरोज, शंकर यादव आदि मौजूद रहे। मूरतगंज, कसिया, लालपुर, हर्रायपुर, भरवारी, सकाढ़ा, महगांव, सैयद सरावां आदि गांवों में भी जन्मदिन पर आयोजन किए गए। मूरतगंज में आयोजित कार्यक्रम में विकराल सिंह यादव, जफर इकबाल, जावेद मंसूरी, नवाब अहमद, राजू यादव, अंगद यादव आदि मौजूद रहे। करारी के रहीमपुर मोलानी गांव में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इजहार हुसैन ने केक काटा।
विज्ञापन
इस मौके पर मोहम्मद अफसार, मिश्रीलाल, लालचंद्र, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद अहमद, सफीक अहमद, करन प्रजापति आदि मौजूद रहे। सरसवां में पूर्व ब्लाक प्रमुख जवाहरलाल त्रिपाठी की ओर से गोष्ठी करके सपा मुखिया के राजनैतिक जीवन पर चर्चा की गई। मौके पर रोहित तिवारी, भरत मिश्र, कल्लू दूबे आदि मौजूद रहे।