{"_id":"b15772361b7e2e70b152dc7ebd7a40d6","slug":"kaushambi-news-hindi-news-279","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटों समेत कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटों समेत कुएं में कूदकर विवाहिता ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से आजिज आकर सिराथू के ननसैनी गांव मायके आई विवाहिता जैकी देवी (30) ने शनिवार को अपने दो बेटों मिथुन (8) और अंकित (3) के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। वह तीन बेटों के लेकर कुएं में छलांग लगाने वाली थी लेकिन वहां से गुजर रही एक महिला ने उसकी गोद से एक बेटे को छीन लिया। इससे पांच साल के दूसरे नंबर के उसके बेटे छोटू (5) की जान बच गई। विवाहिता और उसके दो बेटों की मौत से इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों शव निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुटी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के डलसैया ननसैनी (ख्वाचकीमई) गांव निवासी श्यामलाल की बेटी जैकी देवी (30) की शादी करीब 10 साल पहले सिराथू के गरई गांव निवासी निरंजन से हुई थी। कुछ दिनों से जैकी और निरंजन की परिवारवालों से पट नहीं रही थी। 15 दिन पहले उसकी परिवारवालों के साथ मारपीट भी हुई थी। इस मामले में पति निरंजन को पुलिस ने जेल भी भेजा था। हफ्ते भर पहले ही वह छूटकर घर आया तो कमाने के लिए दिल्ली चला गया। पति के दिल्ली जाने के बाद भी परिवार के लोग जैकी देवी को परेशान करते रहे। ऐसे में वह बुधवार को अपने तीनों बेटे मिथुन (8), छोटू (5) और अंकित (3) को लेकर मायके डलसैया ननसैनी चली आई। बताया जाता है कि परिवार के लोगों से हुए झगड़े के बाद से ही वह परेशान रहती थी। शनिवार की सुबह करीब 6 बजे वह अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकली। गांव से करीब 200 मीटर दूर एक पुराने कुएं पर पहुंचकर उसने तीनों बेटों के समेत छलांग लगाने की कोशिश की तभी वहां से गुजर रही गांव की एक महिला ने देख लिया।
वह चीखते हुए दौड़ी और जैकी देवी और उसके बच्चों को पकड़ने की कोशिश की। मगर महिला के हाथ में जैकी देवी का दूसरे नंबर का बेटा छोटू ही आया। जैकी देवी अपने दो बेटों के साथ कुएं में कूद चुकी थी। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांववाले जुट गए। घटना से पूरे गांव में हाहाकार मच गया। रोते-बिलखते मायकेवालों के साथ जुटे गांववालों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर फोर्स लेकर सैनी कोतवाल पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद विवाहिता और उसके दोनों बेटों का शव बाहर निकाल सकी। ग्रामीणों से पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी ने बताया कि फौरी तौर पर इस घटना का कारण घरेलू कलह ही प्रतीत हो रहा है।