{"_id":"7f888c2be4541abb8b9b56bbb4d0961a","slug":"kaushambi-news-hindi-news-278","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर झुलसी विवाहिता, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के भीतर झुलसी विवाहिता, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की रात कोटिया गांव की एक विवाहिता घर के भीतर आग का गोला बन गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर दौड़े घरवालों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। नाजुकदशा में उसे एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के दौरान विवाहिता का पति का हाथ भी झुलस गया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैया गांव की रहने वाली किरन पाल (28) की शादी कोटिया गांव के रामू पाल से हुई थी। संदिग्धदशा में यह विवाहिता शुक्रवार की रात घर के भीतर झुलस गई। लपटों से घिरी विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण दौड़े।
कमरे में आग का गोला बनी युवती को देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने कंबल आदि के सहारे किसी तरह आग बुझाकर उसकी जान बचाई। इस प्रयास में रामू का हाथ भी झुलस गया। आग से झुलसी विवाहिता को लेकर परिजन सीएचसी सरायअकिल और फिर जिला अस्पताल भागे। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे एसआरएन हास्पिटल रेफर कर दिया। ससुराल के लोगों की मानें तो शुक्रवार की रात करीब 8 बजे बिजली नहीं रहने पर घर में ढिबरी जल रही थी। इस दौरान जलती हुई ढिबरी जाने कैसे विवाहिता के ऊपर ही गिर गई। इसके कारण ही यह हादसा हुआ है।