{"_id":"e05b43f7d50012b108b2c197cce4bc37","slug":"kaushambi-news-hindi-news-276","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू और कड़ा में प्रधान बनने को 1703 ने खरीदा पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू और कड़ा में प्रधान बनने को 1703 ने खरीदा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू/कड़ा (ब्यूरो) । पंचायत चुनाव तीसरे चरण में प्रधान पद के लिए सिराथू और कड़ा में होने वाले निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीद का आखिरी दिन था। शुक्रवार को सिराथू ब्लाक से प्रधान पद के लिए 136 और कड़ा ब्लाक से 151 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके साथ ही इन दोनों ब्लाकों में प्रधान पद के लिए अब तक 1703 दावेदार पर्चा खरीदकर सामने आ चुके हैं।
सिराथू और कड़ा ब्लाक की 162 ग्रामसभाओं में प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव तीसरे चरण में 5 दिसंबर को होना है। इसके लिए दोनों ब्लाकों में नामांकन 21 और 23 नवंबर को होगा। यहां नामांकनपत्रों की बिक्री दो दिनों से की जा रही है। शुक्रवार को नामांकन पत्र बिकने का अंतिम दिन था। सुबह होते ही दोनों ब्लाक में प्रधान पद के दावेदारों की भीड़ पर्चा खरीदने के लिए जुटने लगी थी।
सुबह 10 बजते-बजते ब्लाक परिसर दावेदारों की भीड़ से पट गया। नामांकन पत्र खरीदने को दिन भर काउंटर पर धक्का-मुक्की होती रही। आरओ कड़ा आरके निरंजन ने बताया कि आखिरी दिन प्रधान पद के 151 और सदस्य पद के लिए 455 पर्चे बिके। इसी तरह से सिराथू ब्लाक के आरओ डॉ एसपी पांडेय के मुताबिक आखिरी दिन प्रधान पद के 136 और सदस्य के लिए 509 पर्चे बिके। दोनों ब्लाकों में शनिवार और सोमवार को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। आरओ ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।