फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi news

सियासी जमीं तैयार करने को शुरू हुई नोटों की बारिश

Thu, 10 Sep 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दोआबा की सियासत पूरी तरह से गरमा गई  है। सियासी जमीं पर नोटों की बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। चुनावी मैदान में जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य पद के लिए जिपं अध्यक्ष और प्रमुख पदों  के दावेदार अपने समर्थक उतार रहे हैं। इनको आर्थिक सहयोग भी दिया जाने लगा  है। ऐसे में साफ है कि इस बार भी चुनाव में वोट के बदले नोट का खेल खेला  जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत की सीटों के आरक्षण की अनंतिम  सूची प्रकाशित होने के बाद से जिले की सियासी रंगत बदल गई है। इस दफा के  चुनाव की बड़ी दिलचस्प बात यह है कि जिपं अध्यक्ष और प्रमुख पदों के  दावेदारों ने सदस्य पदों के लिए अधिकतर सीटों पर अपने करीबियों को उतार  दिया है। चुनावी मैदान में उतारने से पहले इनकी काबिलियत अच्छी तरह से आंक  ली गई है। यह करीबी चुनाव की तैयारी में दिन-रात एक किए हुए हैं। सुख-दुख  में शामिल होने के साथ ही इन्होंने वोटरों को खिलाने पिलाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसमें आने वाले खर्च की भरपाई दावेदार नहीं बल्कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा  है ताकि जिला पंचायत और ब्लाक की प्रमुख कुर्सी पर कब्जा करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed