फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi MP for two districts choose voters

दो जिलों के मतदाता चुनते हैं कौशाम्बी का सांसद

Thu, 18 Apr 2019 07:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi MP for two districts choose voters
मतदाता - फोटो : Amar Ujala
 नाम और क्षेत्र में परिवर्तन के साथ वर्ष 2009 के चुनाव से अस्तित्व में आई कौशाम्बी संसदीय सीट के लिए दो जिलों के मतदाता वेट डालते हैं। इस लोकसभा सीट के तहत आने वाली पांच में दो विधानसभाएं प्रतापगढ़ व तीन कौशाम्बी की हैं। 
विज्ञापन


आजादी के बाद से इस क्षेत्र का चार बार परिसीमन हो चुका है। वर्ष 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र के लोग इलाहाबाद ईष्ट कम जौनपुर वेस्ट संसदीय सीट के लिए वोट करते थे। पांच साल बाद हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में यह क्षेत्र फूलपुर संसदीय सीट में शामिल हो गया। फिर 1962 में ही लोकसभा सीट चायल (सुरक्षित) वजूद में आ गई।
विज्ञापन


उस वक्त तत्कालीन इलाहाबाद (अब का प्रयागराज) की शहर पश्चिमी व फतेहपुर जनपद की खागा विधानसभा के साथ ही जिले की मंझनपुर, चायल और सिराथू समेत पांच विधानसभाएं शामिल थी। 47 साल बाद एक बार फिर परिसीमन में सीट बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2009 के 15वें लोकसभा चुनाव में चायल (सुरक्षित) में शामिल रही इलाहाबाद और फतेहपुर जनपद की दोनों विधानसभाओं को काटकर प्रतापगढ़ के कुंडा और बाबागंज को जोड़ दी गई। इसका नाम कौशाम्बी (सुरक्षित) संसदीय कर दिया गया। इस सीट पर हुए पहले चुनाव में सपा के शैलेंद्र कुमार सांसद निर्वाचित हुए। जबकि 2014 में भाजपा के विनोद सोनकर विजयी हुए। 

दूरी के चलते रहती है भागदौड़
कौशाम्बी संसदीय सीट में जिले की चायल, मंझनपुर और सिराथू विधानसभा के साथ प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा तथा बाबागंज जोड़ने से जनप्रतिनिधियों और जनता दोनों को दिक्कतें होती हैं। दोनों क्षेत्रों के लोगों के अलग-अलग होने की वजह से अधिक जुड़ाव नहीं है।


बड़े नेताओं की जनसभाएं कौशाम्बी में लगती हैं। जबकि दो विधानसभा क्षेत्र के मतदाता दूसरे जिले में होते हैं। कुंडा और बाबागंज विधानसभा की दूरी अधिक होने के कारण प्रत्याशियों को प्रचार में काफी दिक्कत  होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed