फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi cold tempreture

लुढ़का पारा, ठिठुरा दोआबा

Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
kaushambi cold tempreture
other
कोहरे की धुंध के साथ मौसम ने एक बार फिर तेवर बदल दिया है। एकाएक पारा लुढ़कने से दोआबावासी ठिठुर उठे हैं। 48 घंटे से मौसम आक्रामक बना हुआ है। शीत लहर के साथ बढ़ी गलन कातिल हो गई है। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो पारा लगातार लुढ़क रहा है। न्यूनतम 6 और अधिकतम 12-13 आंका जा रहा है।
विज्ञापन


    पखवारे भर में मौसम ने तीसरी बार करवट बदली। पछुवा हवा के साथ कोहरे की धुंध छाई हुई है। 48 घंटे से लोग सूर्यदेव के दर्शन के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। एकाएक पारे में गिरावट आने से शीत लहर के साथ गलन भरी ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर कस्बों के साथ गांवों में भी सन्नाटा छाया हुआ है। लोग दिन-रात बिस्तर में दुबकने को मजबूर है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार की मानें तो दो दिन से पारे में लगातार गिरावट आ रही है। न्यूनतम 6 और अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच चुका है। जिसके चलते ठंड विकराल रूप धारण कर रही है। गुरुवार की सुबह से लेकर शाम तक गलन रही। लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं जाने दिया। खेती-किसानी का भी काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


कहां खर्च किए जा रहे 16 लाख
 कौशाम्बी के तीनों तहसीलों को पांच-पांच लाख रुपये कंबल वितरण और एक लाख रुपये अलाव के लिए दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई इस धनराशि को जिम्मेदार कहां खर्च कर रहे हैं। लोगों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कातिल ठंड ने ली दो की जान
 कोहरे की धुंध के साथ चल रही शीत लहर कातिल बन गई है। बृहस्पतिवार को चायल तहसील में दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। बता दें कि पिपरी के सेउढ़ा गांव का रहने वाला कन्नीलाल (70) बृहस्पतिवार की सुबह खेत की ओर गया था। घर लौटते ही वह कांप उठा। वृद्ध की अचानक तबियत बिगड़ती देख घर वाले घरेलू उपचार करने के बाद अस्पताल ले जाने लगे। तब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते वृद्ध की सांसें थम चुकी थी। इसी तरह चरवा के समसपुर गांव का रहने वाला सुन्दर लाल (55) बृहस्पतिवार की भोर खोवा बेचने के लिए चरवा बाजार गया था। लौटते समय सिरसी गांव के समीप वह कांपते हुए साइकिल से गिर पड़ा। सड़क किनारे अधेड़ को तड़पता देख आस-पास लोग घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए उसे अस्पताल ले गए। जहां अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों के परिजनों की मानें तो ठंड लगने से ही मौत हुई है। दोपहर घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


एसडीएम ने जलवाए अलाव
करारी(ब्यूरो)। सदर एसडीएम लालजी मिश्र ने करारी नगर पंचायत में गुरुवार को अलाव जलवाया। दो स्थानों पर एक कुंतल लकड़ी रखवाई गई। इस मौके पर लेखपाल शत्रुघ्न मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed