फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Blast: Eighth worker injured in firecracker factory explosion dies

Kaushambi Blast : पटाखा फैक्टरी विस्फोट में घायल आठवें मजदूर ने तोड़ा दम

Wed, 28 Feb 2024 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

रविवार को कौशाम्बी के कोखराज थाने के खल्लाबाद में फटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग झुलस गए थे। झुलसे छह लोगों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
Kaushambi Blast: Eighth worker injured in firecracker factory explosion dies
पटाखा फैक्टरी में आग के बाद उठा धुएं का गुबार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में झुलसे आठवें मजदूर मुन्ना लाल ने मंगलवार को एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। झुलसे पांच लोगों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को कौशाम्बी के कोखराज थाने के खल्लाबाद में फटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और छह लोग झुलस गए थे। झुलसे छह लोगों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


चमनधा भरवारी निवासी मुन्ना लाल (40) तीन साल से खल्लाबाद में पटाखा फैक्टरी में काम करते थे। उनके बड़े बेटे प्रमोद ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनकी मां उन्हें छोड़कर घर से चली गईं। उसके बाद पिता ही तीनों भाइयों की देखरेख करते थे। पिता सुबह करीब 9:30 बजे घर से फैक्टरी में काम करने जाते थे। रविवार सुबह घर से फैक्टरी गए थे। उसके बाद दोपहर में घटना की उन्हें जानकारी मिली।
विज्ञापन


बेटे ने बताया कि उनके पिता के अलावा परिवार के तीन और लोग उसी फैक्टरी में काम करने जाते थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, मुकेश का इलाज चल रहा है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहित जैन ने बताया कि मुकेश, राजेंद्र और राकेश की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed