फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi Auto-rickshaw packed with pilgrims collides with e-rickshaw loader; a dozen injured.

कौशाम्बी : श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की ई-रिक्शा लोडर से भिड़ंत, दर्जनभर घायल

Sun, 11 Oct 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को सयारा ओवरब्रिज के पास श्रद्धालुओं से भरे ऑटो और सामने से आ रहे ई-रिक्शा लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Kaushambi Auto-rickshaw packed with pilgrims collides with e-rickshaw loader; a dozen injured.
हादसे में घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाते लोग। - फोटो : संवाद।

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को सयारा ओवरब्रिज के पास श्रद्धालुओं से भरे ऑटो और सामने से आ रहे ई-रिक्शा लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान ने अपने वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सेलरहा पश्चिम गांव निवासी सुनीता देवी, दिव्या देवी, आशा देवी और बच्ची शिवानी रविवार को गंगा स्नान के लिए कड़ाधाम स्थित कुबरी घाट गई थीं। इसके लिए उन्होंने धर्मुहपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह का ऑटो बुक किया था। गंगा स्नान और मां शीतला के दर्शन करने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में कमासिन के पास चालक ने मक्खन और उनकी पत्नी अनीता देवी को भी ऑटो में बैठा लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सयारा ओवरब्रिज के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा लोडर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। लोडर में भी कुछ महिलाएं सवार थीं। भिड़ंत में दोनों वाहनों के यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सिराथू चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर सेलरहा पश्चिम गांव के ग्राम प्रधान लवलेश यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों की हालत देखते हुए उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपने वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस ने भी सरकारी जीप से घायलों को मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायलों को अस्पताल पहुंचा दिए जाने के बाद भी घटनास्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं, संकट की घड़ी में घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान लवलेश यादव और सिराथू चौकी प्रभारी की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed