फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Karwa Chauth fasting today, women shopped

Kaushambi News: करवा चौथ का व्रत आज, महिलाओं ने की खरीदारी

Fri, 10 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth fasting today, women shopped
करारी कस्बे में करवा खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
करवा चौथ से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने जमक खरीदारी की। करारी के अलावा भरवारी, मंझनपुर, सिराथू, मूरतगंज और सरायअकिल में दुकानदारों ने करवा चौथ को लेकर विशेष तैयारी की है। बाजारों में मिट्टी से बने रंग-बिरंगे करवे, थालियां, चलनी, तिलक, सिंदूरदान और पूजन सेट की बिक्री पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन

करारी के बाजारों में सुबह 10 बजे के बाद महिलाओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि दुकानों पर रौनक लौट आई। महिलाएं करवा, थाली और मेहंदी के साथ-साथ चूड़ियां, बिंदी, लिपस्टिक, क्रीम और साड़ियां भी खरीदती नजर आईं। नगर के चूड़ी मार्केट और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही।
विज्ञापन

वहीं, नगर के लगभग सभी पार्लरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं कई पतियों को अपनी पत्नियों के लिए उपहार खरीदते देखा गया। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं, जबकि पति उनके प्रति प्रेम और आभार के रूप में उपहार भेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed