फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Karari youth dies after being hit by a train in Gujarat

Kaushambi News: करारी के युवक की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 29 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 29 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Karari youth dies after being hit by a train in Gujarat
मुकीमपुर ट्रेन से कटने से मरे रामलोचन की फाइल फोटो
क्षेत्र के मुकिमपुर गांव के एक युवक की गुजरात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के दोस्तों ने परिजनों को घटना की सूचना दी तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मुकीमपुर गांव के सूबेदार मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटों और दो बेटियों में दूसरे नंबर का बेटा रामलोचन (28) गुजरात के मोरबी शहर में एक कंपनी में काम करता है। करीब 15 दिन पहले वह घर से मोरबी शहर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह ध्रुवा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

दोस्तों ने फोन पर घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर में रोना पीटना शुरू हो गया। करीब साढ़े चार वर्ष पहले रामलोचन की शादी तियरा गांव में सोनिया के साथ हुई थी। उसको लगभग तीन साल की एक बच्ची वैष्णवी भी है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद रामलोचन के दोस्त शुक्रवार की देर रात शव लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पिता सूबेदार का कहना है कि गुजरात पहुंचने पर मौत की कोई और वजह सामने आई तो उस हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed