फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Joint pain increased in the elderly as well as in the youth

Kaushambi News: बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी बढ़ा जोड़ों का दर्द

Tue, 09 Dec 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Joint pain increased in the elderly as well as in the youth
मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आए मेरी। संवाद
करारी। सर्दी में बुजुर्गों के साथ युवा भी जोड़ों के दर्द की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस समय 250 से 300 मरीज आ रहे हैं। 55 से 60 साल की उम्र वालों के अलावा 25 से 30 साल के युवा वर्ग भी इस मर्ज से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

मौसम बदल रहा है, ऐसे में बुजुर्गों को तो जोड़ों के दर्द का सामना करना ही पड़ रहा है। अब यह समस्या युवा वर्ग में देखने को मिल रही है। 35 से 40 वर्ष से कम उम्र के युवक भी जोड़ों और हड्डियों में दर्द से काफी परेशान हैं। गुवारा तैयबपुर के सुबराती अहमद ने बताया कि उसे पिछले कुछ साल से जोड़ों में दर्द की समस्या रहती थी लेकिन इस साल तो यह समस्या बढ़ गई। डॉक्टर ने उन्हें एक्सरसाइज और काम करने के सही तरीके के बारे में बताया।
विज्ञापन

चिकित्सक सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे ही लोगों में जोड़ों के दर्द की परेशानियां और अधिक बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि कई बार अधिक दर्द होने पर मरीज दर्द निवारक दवाएं भी लेने लगते हैं। दवा का असर रहने तक आराम मिलता है। इनके साइड इफेक्ट का खतरा रहता है। स्वयं दवा न लेकर चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड शुरू होते ही जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ठंड में मांसपेशियों में जुड़ाव की समस्या और रक्त संचार की गति धीमी हो जाती है इसलिए निरोग और स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करना चाहिए। चिकित्सकों के परामर्श के बाद ही दवा लेनी चाहिए। -डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed