{"_id":"61e46104433a6865ba63dfaf","slug":"jhappatmaar-gang-busted-five-arrested-with-seven-mobiles-looted-kaushambi-news-ald325135748","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, लूटे गए सात मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपट्टामार गैंग का पर्दाफाश, लूटे गए सात मोबाइल के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने राह चलते लोगों का मोबाइल छीनकर भागने वाले झपट्टामार गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए पांच मोबाइल, 12 हजार नकद, एक बाइक व तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों का यह गैंग पलक झपकते घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग जाता था। एसपी आवास के पास सहित कोतवाली इलाके में ही बदमाशों ने लूट की पांच वारदातों को अंजाम दिया था।
इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को मंझनपुर के निजी अस्पताल में काम करने वाली निशा के साथ बदमाशों ने एसपी आवास के समीप लूट की थी। बाइक सवार दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
इसी तरह 24 दिसंबर को क्षेत्र के ही बारातफारीक निवासी पुष्पदीप शुक्ला का मोबाइल भी बाइक सवार छीनकर भाग निकले थे। 13 जनवरी को ओसा के पास से शिवम मौर्या का मोबाइल भी बदमाशों ने छीन लिया। शिवम के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटा भी था। इसी तरह कोर्रो रोड, दीवर कोतारी और करारी के गुआरा गांव के पास भी ऐसे ही अंदाज में लोगों से मोबाइल छीना गया था।
जिसमें चार मामले सदर कोतवाली में दर्ज हैं। शनिवार शाम फिर से बदमाशों ने दीवर कोतारी के पास लूट की एक और वारदात को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया। शनिवार को कोर्रई चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने पतौना पुल के पास से कोखराज कोतवाली के गिरधरपुर निवासी उदय सिंह, भदवां के अरविंद, टेंगाई गांव के बबलू, विकास और सेलरहा गांव के मनीष को गिरफ्तार किया।
बदमाशों के पास से लूटे गए सामान बरामद हुए हैं। एक बदमाश उदय सिंह के पास से एक तमंचा व कारतूस भी मिला है। रविवार को सभी बदमाशों के खिलाफ लिखापढ़ी करके जेल भेज दिया गया।