{"_id":"694da4c3ecc50909ce075c3c","slug":"jeba-club-manjhanpur-defeated-mahadev-club-pashchimsharira-by-36-runs-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-134117-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जेबा क्लब मंझनपुर ने महादेव क्लब पश्चिमशरीरा को 36 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जेबा क्लब मंझनपुर ने महादेव क्लब पश्चिमशरीरा को 36 रन से हराया
Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी व अन्य। संवाद
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट के 18वें संस्करण का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। उद्घाटन मुकाबला जेबा क्लब मंझनपुर और महादेव क्लब पश्चिमशरीरा के बीच खेला गया। इसमें जेबा क्लब ने 36 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर जेबा क्लब मंझनपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में 151 रन बनाए। क्लब की ओर से ओपनर शाहरुख खान ने 22 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली। अमन ने मात्र नौ गेंदों में ताबड़तोड़ 23 रन बनाए। एहसान ने 18 रन जोड़े। वहीं, दिलीप भैरव ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव क्लब पश्चिमशरीरा की टीम 115 रन ही बना सकी। फैजान ने 18 गेंदों पर 44 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया। अनमोल द्विवेदी ने 17 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी झटके लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। परिणामस्वरूप जेबा क्लब मंझनपुर ने यह मुकाबला 36 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
मंझनपुर के दिलीप भैरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ठाकुर उदय प्रताप सिंह ने दिया। इस मौके पर नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी, अकबर सिंह, उद्यन सिंह, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिपिन केसरवानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला सरपतही और भगवतपुर की टीमों के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा।